Global Population: एक जनवरी को आठ अरब पार कर जाएगी दुनिया की आबादी, बीते एक साल में 7.5 करोड़ बढ़ी जनसंख्या
दुनियाभर में जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार साल 2024 की एक जनवरी की आधी रात को दुनिया की आबादी आठ अरब को पार कर जाएगी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले एक साल में दुनिया की जनसंख्या में 7.5 करोड़ लोगों की वृद्धि हुई है। इससे नए साल के दिन यानी एक जनवरी को यह आठ अरब से अधिक हो जाएगी। पिछले साल दुनिया भर में विकास दर सिर्फ एक प्रतिशत से कम थी। जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, 2024 की शुरुआत में दुनिया भर में हर सेकंड 4.3 जन्म और दो मौतें होने की उम्मीद है। इतनी बढ़ी आबादी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में 75,162,541 की वृद्धि है, जिससे एक जनवरी 2024 को अनुमानित विश्व जनसंख्या 8,019,876,189 हो जाएगी। कोविड-19 ने जनसंख्या वृद्धि को प्रभावित किया हालांकि, घटती प्रजनन दर और युवाओं के छोटे अनुपात जैसे कारकों के कारण जनगणना ब्यूरो का अनुमान है कि नौ अरब की आबादी होने में अभी 14 साल से अधिक का समय लगेगा। इसके अलावा, 10 अरब तक पहुंचने में साढ़े 16 साल लगने का अनुमान है। यह अनुमान धीमे विकास दर को दर्शाता ह