कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक अकाउंट को ट्विटर ने किया लॉक

कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक अकाउंट को ट्विटर ने किया लॉक

 

राहुल गाँधी, INC TV के बाद ट्विटर ने अब कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को भी लॉक कर दिया है, साथ ही पार्टी के बड़े नेताओं के ट्विटर अकाउंट पर ऐसी ही कार्रवाई हुई है. कांग्रेस ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर इस संबंध में जानकारी दी है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि पार्टी का आधिकारिक ट्विटर खाता बंद कर दिया गया है। कांग्रेस ने साथ ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ये जानकारी दी है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इससे पहले राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट भी बंद किया गया था। वहीं बुधवार देर रात कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उसके कई बड़े नेताओं का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया है।

ट्विटर अकाउंट को बंद किए जाने पर कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, ‘जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे।’

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कांग्रेस की ओर से बुधवार देर रात कहा गया था कि रणदीप सुरजेवाला समेत उसके पांच वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद किए गए हैं। पार्टी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट निलंबित कर दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भारी बारिश का केरल में कहर, हुई अबतक 21 लोगों की मौतें

RCB को प्ले ऑफ से पहले हौसला बढ़ाने वाली जीत मिली, अंतिम गेंद पर दिल्ली को हराया

Rape: रेप के बाद हत्या, फिर दंपती ने खाया बच्ची का कलेजा, कोर्ट ने दी उम्रकैद की सजा