अज्ञात बदमाशों ने चंदौली में प्रधान के पति को गोलियों से भून उतारा मौत के घाट

 

अज्ञात बदमाशों ने चंदौली में प्रधान के पति को गोलियों से भून उतारा मौत के घाट

नित्यानंद उर्फ पंकज सिंह को गोलियों से भून डाला

चंदौली: अज्ञात बदमाशों ने, बलुआ थाना क्षेत्र का महड़ौरा गांव मंगलवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। बाइक सवार बदमाशों ने टहलने निकले प्रधानपति 35 वर्षीय । पंकज को पांच गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बदमाश आराम से फरार हो गए

घटना को अंजाम देकर बदमाश आराम से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र सहित गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। मृतक पंकज गांव के पूर्व प्रधान मनोज यादव की हत्या में आरोपित था और हाल ही में जेल से छूटकर आया था।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दो बदमाशों ने पंकज को लक्ष्य कर पांच गोलियां दागीं

महड़ौरा गांव की प्रधान संगीता देवी के पति पंकज सिंह मंगलवार को तड़के अपने खेत के पास मशीन पर टहल रहे थे। एक बाइक के पास दो बदमाशों ने पंकज को लक्ष्य कर पांच गोलियां दागीं। यह इत्मिनान होने के बाद कि पंकज की मौत हो गई है बदमाश आराम से फरार हो गए।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

धरपकड़ को नाकेबंदी कर दी गई

गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। अपराधियों की धरपकड़ को नाकेबंदी कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

रवि गोपाल निगम: मा. प्रधानमंत्री मोदी जी बेरोजगार युवाओं के दर्द को सुनें, देश का युवा जागरुक हो रहा है

Jhalak Dikhhla Jaa 11: मनीषा रानी के ‘टिप-टिप बरसा पर पानी’ डांस की मुरीद हुईं रवीना टंडन, तारीफ में बोलीं- ‘आपने हमारे दिल को छू लिया…’