मुंबई नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा नेता आशीष शेलार का आरोप, शिवसेना चुनाव टालना चाहती है !

मुंबई नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा नेता आशीष शेलार का आरोप, शिवसेना चुनाव टालना चाहती है !

कोरोना व पूर्व तैयारी न होने के नाम पर टालने का विचार

मुंबई ‌‌- आशीष शेलार भाजपा के नेता ने कहा कि शिवसेना मुंबई नगर निगम का चुनाव कोरोना व पूर्व तैयारी न होने के नाम पर टालने का विचार कर रही है लेकिन शिवसेना को इस तरह का कोई भी छल कपट भाजपा नहीं करने देगी। 

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

कोई काम नहीं किया

आशीष शेलार ने मंगलवार को मुंबई में पत्रकारों को बताया कि मुंबई नगर निगम में शिवसेना की सत्ता है लेकिन शिवसेना ने आम नागरिकों के हित को देखते हुए कोई काम नहीं किया है। इसी वजह से शिवसेना राज्य सरकार की मदद से मुंबई नगर निगम का चुनाव टालने का प्रयास कर रही है।

प्रभाग रचना की मांग करना शुरू

शिवसेना ने नए तरीके से प्रभाग रचना की मांग करना शुरू कर दिया है। शेलार ने कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ही वर्ष 2017 में प्रभाग रचना की गई है, इसलिए इसकी कोई जरूरत नहीं है। यह सब शिवसेना की ओर से मुंबई नगर निगम का चुनाव टालने के उद्येश्य से ही किया जा रहा है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

चुनाव में उसकी पराजय तय

शेलार ने कहा कि शिवसेना को पता है कि इस बार चुनाव में उसकी पराजय तय है। इसका कारण शिवसेना ने मुंबई नगर निगम में लोगों के काम की बजाय भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा देने का ही काम किया है। इसी वजह से पराजय के डर से शिवसेना चुनाव टालने की जुगत भिड़ा रही है। 

सिर्फ मीडिया में बयानबाजी, शिवसेना ही चुनाव में जीत हासिल करेगी

मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि भाजपा नेता शेलार मुंबई नगर निगम के चुनाव को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। शेलार को भाजपा की पराजय अभी से दिखने लगी है, इसी वजह से उन्होंने झूठे व बेबुनियाद आरोप लगाना शुरू किया है।

मुंबई की जनता को पता है कि कौन काम करता है और कौन सिर्फ मीडिया में बयानबाजी करता है। चुनाव तय समय पर ही होंगे और शिवसेना ही चुनाव में जीत हासिल करेगी। 

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दबदबा कायम रखने की तैयारी

उल्लेखनीय है कि मुंबई नगर निगम का चुनाव फरवरी 2022 में होने वाला है। इसके लिए कांग्रेस ,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना, भाजपा सहित सभी राजनीतिक दल मुंबई शहर पर अपना दबदबा कायम रखने की तैयारी में जुटे हैं।

 

Comments

Popular posts from this blog

रवि गोपाल निगम: मा. प्रधानमंत्री मोदी जी बेरोजगार युवाओं के दर्द को सुनें, देश का युवा जागरुक हो रहा है

Jhalak Dikhhla Jaa 11: मनीषा रानी के ‘टिप-टिप बरसा पर पानी’ डांस की मुरीद हुईं रवीना टंडन, तारीफ में बोलीं- ‘आपने हमारे दिल को छू लिया…’