पत्नी को फिजियोथेरेपिस्ट ने चाकू से गोदकर मार डाला, वारदात को बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद दिया अंजाम

 


लखनऊ में ठाकुरगंज के रोशननगर में एक फिजियोथेरेपिस्ट ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला। शव सबसे पीछे वाले कमरे में चादर से लपेट कर रख दिया। उसके ऊपर फोल्डिंग (चारपाई) रख दी। उसके बाद वह भाग निकला। मंगलवार को मृतका के छोटे बेटे ने अपनी नानी को फोन कर मां के न मिलने की बात कही। तब मायके वाले उसके घर पहुंचे। खोजबीन के दौरान महिला का खून से सना शव मिला।

रोशननगर निवासी आनंदेश्वर अग्रहरि पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है। आनंदेश्वर अपनी पत्नी संध्या साहू (40) व दो बेटे तनिष्क(14 वर्ष) व शौर्य(9 वर्ष) के साथ रहता था। तनिष्क मूकबधिर है। नाका निवासी संध्या की मां कमला साहू सोमवार शाम व रात को जब बेटी को कॉल की तो रिसीव नहीं हुआ। इधर मंगलवार को शौर्य ने उनको कॉल कर बताया कि मम्मी कहीं चली गई हैं। पापा भी नहीं है। यहां पर खून जैसा कुछ पड़ा हुआ है। ये सब सुनकर कमला अपने बेटे अमन के साथ संध्या के घर पहुंची। शौर्य ने दरवाजा खोला। जब वह भीतर गईं तो खोजबीन के दौरान ग्राउंड फ्लोर पर पीछे वाले कमरे में चारपाई के नीचे खून से सना चादर में लिपटा संध्या का शव मिला। तब पुलिस को सूचना दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

रवि गोपाल निगम: मा. प्रधानमंत्री मोदी जी बेरोजगार युवाओं के दर्द को सुनें, देश का युवा जागरुक हो रहा है

Jhalak Dikhhla Jaa 11: मनीषा रानी के ‘टिप-टिप बरसा पर पानी’ डांस की मुरीद हुईं रवीना टंडन, तारीफ में बोलीं- ‘आपने हमारे दिल को छू लिया…’