Hirokazu Matsuno: जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव रिश्वत लेने के आरोपों में घिरे, बोले- अभी कोई इरादा नहीं इस्तीफा देने का



Hirokazu Matsuno: जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मात्सुनो पर अपनी ही पार्टी द्वारा फंडरेजिंग इवेंट के दौरान 10 मिलियन येन की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। मात्सुनो सत्तारूढ़ पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के सबसे बड़े गुट से ताल्लुक रखते हैं। इन आरोपों पर मात्सुनो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनका इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं है।

मात्सुनो ने कहा, मैं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करुंगा। उन्होंने बताया कि उनका गुट फिलहाल आरोपों से जुड़े तथ्यों की पुष्टि करने में जुटा हुआ है। अभियोजकों ने शिकायत के बाद रिश्वत घोटाले की जांच शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा गुट समेत पांच एलडीपी नेताओं के खिलाफ फंडरेजिंग पार्टियों से अपना राजस्व कम बताने का आरोप लगाया गया है। 

100 में से 10 सांसदों को रिश्वत
सूत्रों के अनुसार, एलडीपी गुट ने पार्टी टिकटों के लिए अपने विधायकों का कोटा निर्धारित किया है, जिसकी कीमत 20 हजार येन होता है। उन्होंने आगे बताया कि अगर वो अपने लक्ष्य को पार कर जाते हैं तो उनकी अतिरिक्त कमाई कुछ इंट्रापार्टी समूहों के जरिए रिश्वत के तौर पर लौटा दी जाती है। सूत्रों के अनुसार 100 सांसदों में से 10 को रिश्वत मिली है। उनमें से कुछ को 10 मिलियन येन या उससे अधिक दी गई है। 

Comments

Popular posts from this blog

रवि गोपाल निगम: मा. प्रधानमंत्री मोदी जी बेरोजगार युवाओं के दर्द को सुनें, देश का युवा जागरुक हो रहा है

Jhalak Dikhhla Jaa 11: मनीषा रानी के ‘टिप-टिप बरसा पर पानी’ डांस की मुरीद हुईं रवीना टंडन, तारीफ में बोलीं- ‘आपने हमारे दिल को छू लिया…’