Murder: पति ने पत्नी को हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से खींचा, ब्लेड से हमला कर किया घायल, आरोपी हुआ फरार

 


Murder: दंपती के बीच हुए विवाद में मां के संग दिल्ली लौट रही युवती को रेलवे स्टेशन पर खड़ी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से पति ने नींचे खींच लिया। आरोप है कि इस दौरान उसने ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। इस बीच ट्रेन में सवार एवं रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने शोर-मचाते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सभी को चकमा देकर फरार हो गया। घायल युवती का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। युवती की मां की ओर से जीआरपी थाने में दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि इस घटना से स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग गया है। 

दिल्ली में दिलशाद गार्डन, थाना सीमापुरी इलाके की कलंदर कॉलोनी निवासी ऊषा देवी के अनुसार उनके छह बच्चों में पांचवें नंबर की 24 वर्षीय बेटी मुस्कान ने मोहल्ल में ही रहने एवं कार के गैराज पर काम करने वाले अपनी ही जाति-बिरादरी के करन उर्फ अंकित से बिना उनकी मर्जी से करीब आठ माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि करन नशे का आदी होने पर आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहने लगा। मुस्कान के विरोध करने पर वह उससे मारपीट करने लगा। इस बीच मुस्कान ने उसे छोड़कर चले जाने की बात कही तो उसने सुधरने की बात कही। करन 3 दिसंबर को मुस्कान को अलीगढ़ में अचलताल पर रहने वाली बुआ रानी के घर ले आया। जहां 4 दिसंबर को करन ने मुस्कान के साथ मारपीट की। मुस्कान ने फोन कर उसे दिल्ली से बुला लिया। 

आरोप है कि जब वह बेटी को लेकर घर से रेलवे स्टेशन आ रही थी तभी करन ने उसे रोक लिया और मारपीट की। हालांकि कुछ लोगों ने पकड़कर करन की धुनाई कर दी तो वह मौका देख वहां से भाग गया। उन्होंने इसकी जानकारी अचलताल पुलिस चौकी पर दी। आरोप है कि 5 दिसंबर दोपहर करीब 12 बजे रेलवे स्टेशन से जैसे ही वे हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली जाने के लिए सवार हुईं तभी करन उर्फ अंकित वहां आ गया। जनरल कोच से मुस्कान को जबरन प्लेटफार्म पर खींच लिया। फिर उसके चेहरे, कमर, हाथ एवं पैरों पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। 

मुस्कान और उन्होंने शोर-शराबा किया तो स्टेशन पर यात्रियों ने एकत्रित होकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। घायल मुस्कान को लेकर जीआरपी एवं आरपीएएफ के जवान जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने घायल मुस्कान का उपचार किया। गंभीर रूप से घायल हो जाने पर उसे करीब 30 से अधिक टांके भी लगाने पड़े। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि दंपती के बीच हुए आपसी विवाद के मामले में पीड़िता की मां ऊषा देवी की ओर से करन उर्फ अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को तलाशा जा रहा है। 

प्लेटफार्म की सुरक्षा पर सवाल 
रेलवे स्टेशन पर ब्लेड से हमले की घटना ने प्लेटफार्म की सुरक्षा पर भी तमाम सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। जब यह वारदात हुई तब प्लेटफार्म पर काफी भीड़ थी। इस बीच हमलावर वहां आया और पत्नी मुस्कान को गंभीर रूप से घायल कर आसानी से भाग भी गया। प्लेटफार्म पर सुरक्षा के लिए तैनात जवान भी उसे नहीं पकड़ सके।

Comments

Popular posts from this blog

रवि गोपाल निगम: मा. प्रधानमंत्री मोदी जी बेरोजगार युवाओं के दर्द को सुनें, देश का युवा जागरुक हो रहा है

Jhalak Dikhhla Jaa 11: मनीषा रानी के ‘टिप-टिप बरसा पर पानी’ डांस की मुरीद हुईं रवीना टंडन, तारीफ में बोलीं- ‘आपने हमारे दिल को छू लिया…’