Corona cases: कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क; चेतावनी जारी कर कही यह बात



Corona cases: सिंगापुर में कोविड-19 संक्रमण और अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को चेतावनी जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी। बढ़ते संक्रमण के चलते देश के अस्पताल में ज्यादा दबाव पड़ रहा है। 

चेतावनी जारी करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा हालांकि इससे ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। अभी यह पता नहीं है कि ये वेरिएंट कितना घातक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिसंबर तक 32 से अधिक लोगों में कोविड-19 का निदान किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मार्च तक 28 हजार से अधिक लोग संक्रमित थे 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बढ़ते मामलों को देखते हुए कहा कि अस्पतालों में संक्रमित मरीजों की संख्यीा में बढ़ोतरी हो रही है और लगातार अब भी मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। शुक्रवार को जारी दैनिक आंकड़ों के मुताबिक इस सप्ताह में 136 से बढ़कर संख्या 225 हो गई है। वहीं आंकड़ों के मुताबिक 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक कोविड-19 के नौ गंभीर मामले सामने आए हैं। इन सभी मरीजों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं मार्च में 53 और अप्रैल माह में 54 लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय ने जारी चेतावनी में कहा कि बढ़ोतरी के कई कारक हो सकते हैं। मंत्रालय ने लोगों से अपने कोविड-19 टीकाकरण के बारे में अपडेट रहने का आग्रह किया।

Comments

Popular posts from this blog

रवि गोपाल निगम: मा. प्रधानमंत्री मोदी जी बेरोजगार युवाओं के दर्द को सुनें, देश का युवा जागरुक हो रहा है

Jhalak Dikhhla Jaa 11: मनीषा रानी के ‘टिप-टिप बरसा पर पानी’ डांस की मुरीद हुईं रवीना टंडन, तारीफ में बोलीं- ‘आपने हमारे दिल को छू लिया…’